Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में महिलाओं के खिलाफ कथित अपराधों और विभिन्न मामलों को लेकर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने चाईबासा में जोरदार प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क चौक स्थित कांग्रेस भवन के बाहर धरना दिया. इस प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा समेत कई महिला नेत्रियां शामिल हुईं.
इसे भी पढ़ें:
प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गईं और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई. स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. कांग्रेस भवन के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी तथा सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई थी. अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे.
प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान गीता कोड़ा ने राज्य सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है, पूरी तस्वीर बाकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध हो रहे हैं, लेकिन झामुमो और कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

