Search

 
 
 

Chaibasa News: बड़ाजामदा में भाजपा की बैठक, पूर्व सांसद गीता कोड़ा हुई शामिल

पश्चिमी सिंहभूम जिला के नोवामुंडी प्रखंड की बड़ाजामदा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी सारंडा मंडल की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सारंडा मंडल अध्यक्ष महेंद्र महाकुड़ ने की. बैठक में मुख्य रूप से सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा उपस्थित हुई.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Amit Kumar

Nowamundi: पश्चिमी सिंहभूम जिला के नोवामुंडी प्रखंड की बड़ाजामदा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी सारंडा मंडल की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सारंडा मंडल अध्यक्ष महेंद्र महाकुड़ ने की. बैठक में मुख्य रूप से सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा उपस्थित हुई. 

Uploaded Image

भाजपा कार्यकर्ता की बैठक में पूव सांसद गीता कोड़ा


बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष रूप से चर्चा की गई. इस दौरान पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, सक्रिय कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया. उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की आधारशिला है. 

 

इसे भी पढ़ें:

पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने प्रत्येक बूथ पर संगठन को सक्रिय रखने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आम जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने को कहा. इस मौके पर मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पंचायत प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष तथा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही