Search

 
 
 

Chaibasa News :  रेलवे ट्रैक से युवक-युवती का शव बरामद, प्रेम-प्रसंग एंगल से जांच शुरू

जिले में मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे से एक युवक-युवती का शव बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू की.
 

Chaibasa :   जिले में मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे से एक युवक-युवती का शव बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू की.

 

रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव मिलने के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध था और दोनों बीते कुछ दिनों से अपने रिश्ते को लेकर परेशान थे.  शुरुआती तौर पर पुलिस भी मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. 

 

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. इधर स्थानीय लोग भी अपने स्तर पर मौत की वजह जानने की कोशिश में जुटे हैं. वहीं घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही