Search

 
 
 

Saraikela News : लू से बचाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था के निर्देश

जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के बाद उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सभी संबंधित विभागों को जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है.जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के बाद उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सभी संबंधित विभागों को जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है.
 

Saraikela : जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के बाद उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सभी संबंधित विभागों को जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है.

 

जिला प्रशासन की ओर से सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, बस स्टैंड समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है. साथ ही खराब पड़े चापाकलों की जल्द मरम्मत कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि लोगों को गर्मी के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

 

प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए जरूरी सावधानियां अपनाएं. घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचें और स्वास्थ्य खराब होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें.

 

जिला प्रशासन ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार की जा रही हैं और संबंधित विभागों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही