Search

 
 
 

National News: दिल्ली से बिहार लौट रही एसी बस दुर्घटनाग्रस्त, दरोगा व कैदी समेत 6 की मौत

यूपी के उन्नव में मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना हुई है. दिल्ली से बिहार आ रही डबल डेकर बस लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गईयूपी के उन्नव में मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना हुई है. दिल्ली से बिहार आ रही डबल डेकर बस लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई
 

Lagatar Desk : यूपी के उन्नव में मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना हुई है. दिल्ली से बिहार आ रही डबल डेकर बस लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में बिहार के दरोगा और कैदी समेत 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

 

जानकारी के अनुसार,  बिहार पुलिस की टीम कैदी को लेकर दिल्ली के कोर्ट में पेश करने गई थी. वहां से वापस लौटते समय डबल डेकर ने संतुलन खो दिया और सड़क पर पलट गई. इस हादसे में सीवान जिले के पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र और गुरुग्राम के रहने वाले कैदी छत्रपाल सिंह तोमर समेत 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं अन्य 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए. 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. गंभीर रुप से घायल लोगों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर लाया गया है.शुरुआती जांच में हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है. लेकिन वहां मौजूद लोगों का कहना है कि बस तेज रफ्तार में होने से संतुलन खोकर डिवाइडर से टकरा गई.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही