Search

 
 
 

Opinion : यही तो बोया है हमने! 17 साल के वेदांत को कौन बता रहा है पाकिस्तानी

सीबीएसई (CBSE) से सवाल करने वाले 12वीं के छात्र वेदांत को पाकिस्तानी बता दिया गया. सोशल मीडिया पर उसे ट्रोल किया गया. उसकी गलती क्या थी? यही ना कि उसने सोशल मीडिया पर सीबीएसई के कॉपी जांचने पर सवाल उठाया. उसने लिखा कि सीबीएसई ने जो कॉपी उसे उपलब्ध कराया है, वह उसकी है ही नहीं.
 

सीबीएसई (CBSE) से सवाल करने वाले 12वीं के छात्र वेदांत को पाकिस्तानी बता दिया गया. सोशल मीडिया पर उसे ट्रोल किया गया. उसकी गलती क्या थी? यही ना कि उसने सोशल मीडिया पर सीबीएसई के कॉपी जांचने पर सवाल उठाया. उसने लिखा कि सीबीएसई ने जो कॉपी उसे उपलब्ध कराया है, वह उसकी है ही नहीं. 

 

होना तो यह चाहिए था किसीबीएसई तुरंत अपनी गलती को सुधार लेता. लेकिन हुआ उल्टा. एक इकोसिस्टम, जिसका निर्माण कई सालों से किया गया है, उसने उसे पाकिस्तानी बता दिया. यहां तक कि सरकारी टीवी चैनल दूरदर्शन के पत्रकार ने भी उसे पाकिस्तानी बता दिया. कुछ ने उसके इस काम को सोरोस से फंड लेकर किया जाना बताया. लेकिन सीबीएसई चुप है. देश के शिक्षा मंत्री चुप हैं.

 


आज 12 साल के इस बच्चे को जो पाकिस्तानी बताने पर बहुत सारे लोग सदमे में हैं. लेकिन अब उन्हें समझ जाना चाहिए कि यह घटना सिर्फ जेएनयू की उस घटना का विस्तार है, जिसमें कन्हैया कुमार के नारे को देशद्रोह बताया गया था. नारा कुछ लगाया गया था और एक टीवी चैनल ने कुछ और दिखा दिया था. तब बहुत सारे लोगों को यह झूठ भी अच्छा लगा था.

 


पिछले दिनों पत्रकार नरेंद्र नाथ मिश्र ने सोशल मीडिया पर पिछले दस साल में पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के आंकड़े की तूलना दूसरे देशों से की. उनके कमेंट बॉक्स में लिखा गया- आप पाकिस्तान चले जाइये. इससे यही पता चलता है कि अगर आप गलत के खिलाफ आवाज उठायेंगे, सिस्टम (भाजपा साशित) से सवाल पूछेंगे तो आपको तुरंत पाकिस्तानी करार दिया जायेगा. आपको बदनाम किया जायेगा. आपके चरित्र को लेकर अफवाहें उड़ाई जाएंगी. सबसे बड़ी बात एक बड़ी आबादी को यह सुकून देता है. 

 


अब संकट आपके घर के दरवाजे तक नहीं पहुंचा है, बल्कि अंदर घुसकर आपके बच्चों को पाकिस्तानी बताया जाने लगा है. बात-बात पर पाकिस्तानी, देशद्रोही बताने वालों की पहचान करिये, उन्हें सही रास्ते पर लाने का वक्त आ गया है. अगर अब भी नहीं संभले तो आपके साथ, आपके परिवार के साथ और आपके बच्चे के साथ गलत होता रहेगा और आप सवाल उठाने के लायक भी नहीं बचेंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही