Nitish Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आराहासा पंचायत में स्कूल भवन परिसर में सोमवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गांव के निवासी देवेंद्र कोड़ा (26) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
इसे भी पढ़ें:
बताया जाता है कि सोमवार को स्कूल भवन परिसर में पेड़ से युवक का शव लटका हुआ देखा गया. इसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गांव में चर्चा का माहौल है. हालांकि, युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच पूरी होने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस युवक की मौत से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है.

