Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर के रेलवे क्षेत्र गैंग खोली में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म विस्तारिकरण को लेकर मंगलवार को रेल क्षेत्र के गैंगखोली में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान रेल प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए गैंगखोली में अवैध खटाल और अतिक्रमण को हटाया.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म विस्तारिकरण को लेकर मंगलवार को रेल क्षेत्र के गैंगखोली में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान रेल प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए गैंगखोली में अवैध खटाल और अतिक्रमण को हटाया. फिलहाल, 20 झोपड़ियों को हटाने का काम शुरु किया गया है. जबकि गैंगखोली रेलवे पटरी के बगल में करीब 120-150 झोपड़ियां अवैध रुप से रेलवे की जमीन को कब्जा किए हैं.


अतिक्रमण हटाने के लिए रेल प्रशासन की ओर से तीन महीने पहले नोटिस दिया था. वहीं सप्ताह भर पहले मौखिक चेतावनी दी गई थी, जब अतिक्रमण हटाए नहीं गए तो मंगलवार को अतिक्रमण खटाल और झाड़ियों पर बुलडोजर चलाया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान से स्थानीय लोगों में रोष दिखा. स्थानीय लोगों ने कहा कि तीन पीढ़ी से अधिक हो गए, उनके परिवार वहीं पर गुजर बसर कर रहे हैं. अचानक उनके झोपड़ियों को तोड़ देने से वह कहा जाएंगे. 


लोगों ने कहा कि हर बार नोटिस दिए जाते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती थी. इस बार अचानक झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया गया. इससे उन्हें भारी नुक़सान पहुंचा है. वहीं कुछ परिवार बेघर हो गए. वर्तमान में बरसात का मौसम आने वाला है, ऐसे समय पर वह कहां जाएंगे.

 

वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराएं रेलवे

स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन से मांग की कि गैंगखोली में रहने वाले लोगों के लिए वैकल्पिक तौर पर जमीन उपलब्ध कराएं, उसके बाद ही उनके झोपड़ियों को तोड़ें. यदि उनके लिए रेल प्रशासन व्यवस्था नहीं करता और उन्हें जोर जबरदस्ती हटाते हैं तो बच्चों से लेकर बुढ़ों तक सभी सड़क पर उतर जाएंगे. 


स्थानीय लोगों ने बताया कि करीबन 50 सालों से अधिक हो गए, यहां पर लोग रहते आए हैं. कई पीढ़ियां गैंगखोली में भी जिंदगी गुजार दिए. अब उन परिवारों को हटाना कहां का न्याय है. रेल प्रशासन विस्थापित को बसाने का भी काम करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही