Search

 
 
 

Chaibasa News: जय जगन्नाथ की गूंज, मौसी बाड़ी के लिए रवाना हुआ महाप्रभु का रथ

जय जगन्नाथ उद्घोष के साथ गुरुवार शाम पश्चिमी सिंहभूम के विभिन्न जगहों से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली. रथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. जिले के चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, जगन्नाथपुर, बंदगांव प्रखंड की कराईकेला, सोनुआ समेत अन्य स्थानों में जय जगन्नाथ के उदघोष के साथ रथ यात्रा निकली.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: जय जगन्नाथ उद्घोष के साथ गुरुवार शाम पश्चिमी सिंहभूम के विभिन्न जगहों से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली. रथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. जिले के चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, जगन्नाथपुर, बंदगांव प्रखंड की कराईकेला, सोनुआ समेत अन्य स्थानों में जय जगन्नाथ के उदघोष के साथ रथ यात्रा निकली. 

Uploaded Image
चाईबासा में सदर बाजार स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से निकले रथयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इस दौरान रथ से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भी बांटे गए. वहीं चक्रधरपुर में पुरानी बस्ती स्थित मंदिर से महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विग्रह को रथ पर सवार कर‌ मौसीबाड़ी गुंडीचा मंदिर के लिए रवाना किया गया. जहां श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ महाप्रभु का रथ खींचा.

 

इसे भी पढ़ें:


श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद उछाले गए. जिसे लेने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही. रथ यात्रा के दौरान पुरानी बस्ती में खासकर महिलाओं ने घर से बाहर निकलकर शंख, घंटी बजाकर महाप्रभु जगन्नाथ का स्वागत किया. रथ यात्रा के दौरान चक्रधरपुर के शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इस अवसर पर पुरानी बस्ती में प्रसाद के दुकानों के अलावे, खिलौने के दुकान भी लगाए गए थे.


गुरुवार देर शाम महाप्रभु जगन्नाथ के रथ को आधे रास्ते तक लाया गया. शुक्रवार को पुनः श्रद्धालु रथ को खींचकर पुरानी बस्ती स्थित गुंडीचा मंदिर तक लेकर जाएंगे. इसी तरह जिले भर के विभिन्न जगहों पर श्रद्धाभाव के साथ रथ यात्रा निकाली गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही