Search

 
 
 

Chaibasa News : महर्षि मध्य विद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, संविधान के महत्व से कराया अवगत

Chakradharpur News : कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है.संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है.
 
महर्षि मध्य विद्यालय

Shambhu Kumar

 

 Chakradharpur News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव में गुरुवार को संविधान दिवस श्रद्धा, उत्साह व सम्मान के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना, मौलिक अधिकारों व नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी.

 

 

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है.संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है. उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के मूल सिद्धांतों को समझने, उनका सम्मान करने तथा अपने जीवन में संवैधानिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया.

 

शिक्षकों ने कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य केवल संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करना ही नहीं, बल्कि देश के नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाना भी है. विद्यार्थियों को लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता की महत्ता के बारे में भी बताया गया.

 

इस मौके पर विद्यालय में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया तथा उपस्थित शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने संविधान के प्रति निष्ठा, सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ ली.

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया. विद्यालय परिवार ने संविधान में निहित आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में भाईचारा, समानता एवं सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही