Search

 
 
 

JPSC परीक्षा गड़बड़ी : अभय तिवारी के भाई और पत्नी की जमानत याचिका खारिज

Ranchi News : अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी. बीते बुधवार को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने उनकी जमानत पर आदेश सुरक्षित रख लिया था.
 
अभय तिवारी

Ranchi News : जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में जेल में बंद परीक्षा एजेंसी (टीडीपीएल) के पूर्व अधिकारी अभय कुमार तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और उसके भाई अक्षय कुमार तिवारी को अदालत से राहत नहीं मिली.

 

इसे भी पढ़ें...

 

अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी. बीते बुधवार को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने उनकी जमानत पर आदेश सुरक्षित रख लिया था. 

 

वे जेएसएससी-सीजीएल में चयनित हैं और नौकरी कर रहे थे. सीआईडी ने दोनों को 19 अगस्त को गिरफ्तार किया था, तब से जेल में हैं. दोनों ने 17 नवंबर को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही