Search

 
 
 

Chaibasa News: अवैध शराब पर कार्रवाई, 5 भट्ठियां ध्वस्त, 4000 लीटर जावा महुआ नष्ट

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ग्राम लातार्सिका में पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब बनाने वाली 5 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान जंगल और गांव के आसपास चल रहे शराब निर्माण अड्डों को चिन्हित कर नष्ट किया गया.
 

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ग्राम लातार्सिका में पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब बनाने वाली 5 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान जंगल और गांव के आसपास चल रहे शराब निर्माण अड्डों को चिन्हित कर नष्ट किया गया.

 

छापेमारी में करीब 4000 लीटर जावा महुआ बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले ड्रम, पाइप और अन्य उपकरण भी जब्त कर तोड़ दिए गए. यह अभियान मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार और उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाया गया.

 

प्रशासन की टीम जैसे ही गांव पहुंची, अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए. इस कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पुलिस अब कारोबार में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है. अधिकारियों ने बताया कि दोषियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

 

अधिकारियों ने कहा कि अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री कानून के खिलाफ है. साथ ही इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है. प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर कहीं भी अवैध शराब बनते या बिकते दिखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या उत्पाद विभाग को दें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही