Search

 
 
 

NEET पेपर लीक से छात्रों का भविष्य बर्बाद, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा – इरफान अंसारी

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने NEET परीक्षा विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि NEET परीक्षा रद्द होना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी विफलता है. इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के करोड़ों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है.
 

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने NEET परीक्षा विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि NEET परीक्षा रद्द होना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी विफलता है. इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के करोड़ों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक और भ्रष्टाचार ने मेहनत करने वाले छात्रों के सपनों को तोड़ दिया है.

 

उन्होंने कहा कि गरीब परिवार अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन आज युवाओं का भविष्य असुरक्षित हो गया है. उन्होंने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को संभालने में विफल रहने का आरोप लगाया. स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ अब और खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही