Search

 
 
 

NEET-UG 2026 : NTA कार्यालय के बाहर ABVP का प्रदर्शन, FAIMA ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

खबरों के अनुसार NEET UG पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड मनीष यादव को जयपुर से हिरासत में ले लिया गया है. जांच का दायरा तीन राज्यों तक फैल गया है. इस मामले में मंगलवार शाम  महाराष्ट्र के नासिक से  पुलिस अपराध शाखा ने राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर जिले के नंदगांव निवासी शुभम खैरनार (को हिरासत में लिया है.
 

New Delhi :  पेपर लीक होने और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गयी है. 22 लाख से ज़्यादा छात्रों ने इस साल NEET UG परीक्षा में हिस्सा लिया था. पेपर लीक को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है.

 

 

इस क्रम में आज NTA कार्यालय के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस क्रम में पुलिस और ABVP कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये.

 

एक खबर और आयी है कि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने NEET-UG 2026  पेपर लीक मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.

 

में कहा गया है कि NTA ने NEET-UG 2026 का आयोजन किया, जिसमें वह विफल साबित हुआ है. FAIMA ने अपनी याचिका में मांग की   है कि NTA  का पूरी तरह से पुनर्गठन किया जाये.

 

NEET-UG 2026 की नयी परीक्षा न्यायिक निगरानी में कराई जानी चाहिए. अहम बात यह है कि जांच के सिलसिले में सीबीआई की एक टीम ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) के दिल्ली स्थित कार्यालय में दस्तक दे दी है. 

 

खबरों के अनुसार NEET UG पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड मनीष यादव को जयपुर से हिरासत में ले लिया गया है. जांच का दायरा अतीन राज्यों तक फैल गया है.

 


इस मामले में मंगलवार शाम  महाराष्ट्र के नासिक से  पुलिस अपराध शाखा ने राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर जिले के नंदगांव निवासी शुभम खैरनार (को हिरासत में लिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही