Search

 
 
 

NEET 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की, जांच के लिए अलग अलग टीमें रवाना

NTA को परीक्षा में गड़बड़ी से संबंधित सूचना मिली थी. इसमें यह आरोप लगाया गया था कि परीक्षा से पहले कुछ दस्तावेज़ परीक्षा से पहले ही प्रसारित किये गये थे. इसमें NEET UG 2026 से जुड़े प्रश्न थे.
 

  Ranchi/New Delhi  : सीबीआई ने NEET 2026 पेपर लीक मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. साथ ही टीमों का गठन कर अलग अलग स्थानों पर जांच के लिए रवाना कर दिया है. सीबीआई द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है.

 

 

विज्ञप्ति में कहा गया कि भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा की गयी लिखित शिकायत के आधार पर यह प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें सुनियोजित साजिश रच कर NEET 2026 का पेपर लीक करने का आरोप लगाया गया है.

 

PC Act और Public Examination Prevention of Unfair Means Act 2024 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि NTA द्वारा NEET UG 2026 की परीक्षा का आयोजन 3-5-2026 को किया गया था

 

NTA को परीक्षा में गड़बड़ी से संबंधित सूचना मिली थी. इसमें यह आरोप लगाया गया था कि परीक्षा से पहले कुछ दस्तावेज़ परीक्षा से पहले ही प्रसारित किये गये थे. इसमें NEET UG 2026 से जुड़े प्रश्न थे.

 

 केंद्रीय एजेंसियों द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद इसकी सूचना NTA को दी गयी. इसके आधार पर केंद्रीय उच्च शिक्षा मंत्रालय ने NEET UG 2026 परीक्षा रद्द करने और सीबीआई के जाँच करने का आदेश दिया था. इस आदेश के बाद सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है.


 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही