Search

 
 
 

Chaibasa News : बंदगांव में अपराधियों ने जेसीबी में लगाई आग, निर्माण कार्य बंद रहने के दौरान हुई घटना

Chaibasa News : ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार खूंटी साहू द्वारा गुरुवार को जेसीबी मशीन वहां लाई गई थी. पिछले करीब एक महीने से सड़क निर्माण कार्य बंद था. ऐसे में जेसीबी मशीन को एक सुनसान स्थान पर खड़ा कर दिया गया था.
 
जली हुई जेसीबी
  • पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

Shambhu Kumar

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिला की बंदगांव प्रखंड की टेबो थाना क्षेत्र के साईकटा जाने वाली मुख्य सड़क पर शनिवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी. घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है. आगजनी की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार खूंटी साहू द्वारा गुरुवार को जेसीबी मशीन वहां लाई गई थी. पिछले करीब एक महीने से सड़क निर्माण कार्य बंद था. ऐसे में जेसीबी मशीन को एक सुनसान स्थान पर खड़ा कर दिया गया था. 

 

शनिवार की रात 10 बजे के लगभग ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन से आग की लपटें उठती देखीं. घटना को देखकर ग्रामीण सहम गए और डर के कारण अपने-अपने घरों में चले गए. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जेसीबी मशीन में आग किसने लगाई और इसके पीछे किसका हाथ है. घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

 

टेबो थाना घटनास्थल से महज एक किलोमीटर दूर

टेबो से हलमद तक लगभग 15 से 20 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जिस स्थान पर जेसीबी मशीन में आग लगाई गई, वहां से टेबो थाना महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. 

 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही रविवार को टेबो थाना में तैनात प्रशिक्षु बिरजू कुमार मेहता घटनास्थल पर पहुंचे और मामले का निरीक्षण किया. फिलहाल, आगजनी की घटना के पीछे के कारणों और इसमें शामिल लोगों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही