Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News : पांच स्कूलों के प्रिंसिपल को डीसी ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को जिले के पांच विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को उपायुक्त ने सम्मानित किया.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

Chaibasa  : मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को जिले के पांच विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को उपायुक्त ने सम्मानित किया.

 

इस दौरान उपायुक्त ने प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र व पौधा प्रदान कर प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छ वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. 

 

स्वच्छता केवल विद्यालय परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के माध्यम से समाज में भी सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का एक सशक्त माध्यम है.उन्होंने विद्यालयों से स्वच्छता, स्वास्थ्य व हाइजीन संबंधी गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने का आह्वान किया. 

 

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा.मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा.

 

इसके तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय- चक्रधरपुर, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय व पीएमश्री राजकीय सेकेंडरी स्कूल- टाटा कॉलेज कॉलोनी को दो-दो लाख रुपये तथा दो विद्यालयों- प्राथमिक विद्यालय- सिमबंधा व निजी स्कूल, साई मोंटेसरी इंग्लिश मीडियम स्कूल को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान किए जाएंगे. इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो के अलावे विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षक मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही