Search

 
 
 

Chaibasa News: डीसी ने की स्पॉन्सरशिप योजना की समीक्षा, 90 छात्रों को शीघ्र वित्तीय सहायता देने के निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में सोमवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में सोमवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में योजना के तहत बच्चों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया.

Uploaded Image
बैठक में उपायुक्त ने योजना के अंतर्गत पहले से लाभांवित 501 बच्चों की प्रगति एवं नियमित निगरानी की समीक्षा की. साथ ही नए प्राप्त 118 आवेदनों के भौतिक सत्यापन की स्थिति की भी जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पात्र बच्चों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द योजना से जोड़ने तथा प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया.

 

इसे भी पढ़ें:


समीक्षा के बाद उपायुक्त ने लगभग 90 पात्र बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए आवश्यक अनुशंसा एवं अनुमोदन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें निर्धारित वित्तीय सहायता समय पर उपलब्ध कराई जा सके. उन्होंने कहा कि योजना का लाभ वास्तविक एवं पात्र बच्चों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.


उपायुक्त ने कहा कि स्पॉन्सरशिप योजना का उद्देश्य देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनकी शिक्षा, पोषण और समग्र विकास सुनिश्चित करना है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नियमित निगरानी के निर्देश दिए. बैठक में प्रशिक्षु आईएएस एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही