Search

 
 
 

Chaibasa News : शिक्षकों की कमी व बल्ड बैंक में रक्त की कमी को लेकर मंत्री से मिली डॉ.रीना गोडसोरा

जिला के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने,पश्चिमी सिंहभूम में ब्लड बैंक की कमी की समस्या को लेकर जिला की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रीना गोडसोरा मुर्मू,जिला परिषद सदस्य यमुना तियू ने राज्य के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य सोनू से उनके आवास में मुलाकात की.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa  : जिला के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने,पश्चिमी सिंहभूम में ब्लड बैंक की कमी की समस्या को लेकर जिला की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रीना गोडसोरा मुर्मू,जिला परिषद सदस्य यमुना तियू ने राज्य के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य सोनू से उनके आवास में मुलाकात की.

 

इस दौरान डॉ रीना गोडसोरा ने मंत्री के साथ स्कूली छात्र व शिक्षक के अनुपात और विषयवार शिक्षक की कमी को लेकर चर्चा की.इस दौरान उन्होंने मंत्री के समक्ष जिले भर के विद्यालयों में शिक्षकों की स्थिति से संबंधित आंकड़ों को भी पेश किया.

 

साथ ही अस्थायी, स्थायी शिक्षक,डीएमएफटी फण्ड से संचालित शिक्षक ,घंटी आधारित शिक्षक के साथ होने वाले तकनीकी समस्या के संबंध में मंत्री को अवगत कराया.वहीं ब्लड बैंक में रक्त की कमी के कारण मरीजों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की.समस्याओं को लेकर मंत्री सुदिव्य सोनू ने जल्द ही मामले पर संज्ञान लेते हुए समस्या के समाधान का आश्वासन दिया.इस मौके पर पोड़ाहाट मुखिया जोसेफ मुर्मू और कुश्मिता मुखिया जय प्रकाश लागुरी भी मौजूद थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही