Search

 
 
 

Entertaintment News : तलाक की खबरों पर मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी, मीडिया से की प्राइवेसी की अपील

एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं. पति सूरज नांबियार के साथ रिश्तों में खटास और तलाक की अफवाहों के बीच अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं. पति सूरज नांबियार के साथ रिश्तों में खटास और तलाक की अफवाहों के बीच अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

 

मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं. इसी बीच मौनी ने आज अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर मीडिया और लोगों से अपील की.उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा -मेरी सभी मीडिया हाउस से हाथ जोड़कर विनती है कि प्लीज हमारे बारे में गलत खबरें न छापें और हमें थोड़ी प्राइवेसी दें. हमें अपने हाल पर छोड़ दें. प्लीज...

 


कैसे शुरू हुई तलाक की चर्चा

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में अनबन की खबरों को उस समय हवा मिली जब सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.इसके बाद यह मामला और चर्चा में आ गया, जब मौनी की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस दिशा पाटनी की फ्रेंडलिस्ट से भी सूरज नांबियार का नाम गायब दिखा.कुछ रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया कि दोनों अलग हो चुके हैं और तलाक ले चुके हैं. हालांकि, इस पर अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 


2022 में हुई थी शादी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की मुलाकात दुबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2022 में गोवा में शादी की थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही