Search

 
 
 

Education News : CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप पर भी आप रिजल्ट देख सकते हैं.
 

Lagatar Desk: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार तीनों स्ट्रीम में 85.20 फीसदी छात्र पास हुए. इसमें लड़कियां का पास परसेंट 88.86%और लड़कों का 82.13% है. यानी एक बार फिर बेटियां बेटों को पछाड़कर आगे निकल गई हैं. 

 

छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप पर भी आप रिजल्ट देख सकते हैं.

 

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी. बोर्ड ने इस बार भी किसी आधिकारिक टॉपर लिस्ट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मेरिट सर्टिफिकेट उन छात्रों को दिए जाएंगे, जिन्होंने विषयों में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं. 

 

 

स्कोरबोर्ड ऐसे करें चेक

पहले वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं.

होमपेज पर जाकर 'Secondary School Examination (Class XII) 2026' लिंक पर क्लिक करें.

रोल व स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी भरें. 

सबमिट बटन दबाते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

DigiLocker पर ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं. इसके लिए ‘Education’ सेक्शन में जाकर CBSE बोर्ड का चयन करें. इसके बाद Class XII Marksheet विकल्प पर क्लिक कर जरूरी जानकारी भरें. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगा.

 

UMANG ऐप पर भी मिलेगी सुविधा

CBSE ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए UMANG ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है. हालांकि ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट केवल प्रोविजनल होगी. छात्रों को मूल अंकपत्र और प्रमाण पत्र बाद में उनके स्कूलों के माध्यम से दिए जाएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही