Search

 
 
 

माधव लाल सिंह जैसे नेता विरले होते हैं, उनके जाने से राजनीति को बड़ी क्षति: सरयू राय

Ranchi: गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के निधन पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि माधव लाल सिंह अपने सिद्धांतों, सादगी और जनसेवा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे.
 

Ranchi: गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के निधन पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि माधव लाल सिंह अपने सिद्धांतों, सादगी और जनसेवा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे.

 

सरयू राय ने कहा कि उन्होंने माधव लाल सिंह को बहुत करीब से देखा था. वह ऐसे नेता थे, जो गरीबों और आदिवासियों की समस्याओं को अपनी समस्या मानते थे. उग्रवाद प्रभावित इलाकों में भी वह लोगों के बीच जाकर उनकी बातें सुनते थे और हर संभव मदद करने का प्रयास करते थे.

 

उन्होंने कहा कि माधव लाल सिंह कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करते थे. यही वजह थी कि आम लोगों के बीच उनकी अलग पहचान और गहरी पकड़ थी. उनका जीवन बेहद साधारण था, लेकिन जनता के मुद्दों पर उनका संघर्ष असाधारण था. सरयू राय ने कहा कि राजनीति में ऐसे व्यक्तित्व बहुत कम देखने को मिलते हैं. उनके निधन से सिर्फ एक नेता का नहीं, बल्कि जनसेवा की एक सोच का अंत हुआ है. उन्होंने कहा कि माधव लाल सिंह का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही