Search

कोल्हान में तेल संकट, टू व्हीलर को 200 रूपये तो फोर व्हीलर को मिल रहा सिर्फ 2000 का ईंधन

Jamshedpur: जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बुधवार सुबह से ही शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी लाइनें देखने को मिलीं. बाइक, कार, बस और मालवाहक वाहन चालक घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. कई जगहों पर अचानक भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति भी बन गई.
 
  • कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, सीमित मात्रा में मिल रहा ईंधन

Jamshedpur: जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बुधवार सुबह से ही शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी लाइनें देखने को मिलीं. बाइक, कार, बस और मालवाहक वाहन चालक घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. कई जगहों पर अचानक भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति भी बन गई.

ईंधन की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण शहर के कई पेट्रोल पंपों ने अस्थायी रूप से बिक्री बंद कर दी है. कुछ पंपों पर केवल पेट्रोल उपलब्ध है, जबकि कई जगह सिर्फ डीजल दिया जा रहा है. हालात को नियंत्रित करने के लिए पंप संचालकों ने तेल वितरण की सीमा तय कर दी है. दोपहिया वाहनों को अधिकतम 200 रुपये तक और चारपहिया वाहनों को 2000 रुपये तक ही ईंधन दिया जा रहा है.

जमशेदपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन के मुताबिक, पूरे कोल्हान क्षेत्र में करीब 300 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें लगभग 60 पंपों पर तेल खत्म होने के कारण बिक्री बंद हो चुकी है. वहीं जमशेदपुर शहर के 36 पेट्रोल पंपों में से 15 से अधिक पूरी तरह बंद बताए जा रहे हैं. सबसे ज्यादा असर भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कई आउटलेट्स पर पड़ा है.

इस संकट का असर केवल जमशेदपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम जिलों में भी ईंधन की भारी कमी देखी जा रही है. चाईबासा और आसपास के इलाकों से भी कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की सूचना मिल रही है. पंप संचालकों का कहना है कि डिपो से नियमित आपूर्ति शुरू होने के बाद स्थिति सामान्य हो सकती है, लेकिन फिलहाल पूरे कोल्हान में लोग पेट्रोल-डीजल संकट से जूझ रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही