Search

 
 
 

रामगढ़ में जमीन कब्जा का आरोप, न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा पीड़ित परिवार

Ramgarh: झारखंड में जमीन विवाद और कब्जे के मामलों को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं. रामगढ़ कॉलेज कॉलोनी निवासी गजाधर राम ने आरोप लगाया है कि उनकी खरीदी गई जमीन पर भूमि माफियाओं ने जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया है. पीड़ित ने वर्ष 2025-26 में अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की,
 

Ramgarh: झारखंड में जमीन विवाद और कब्जे के मामलों को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं. रामगढ़ कॉलेज कॉलोनी निवासी गजाधर राम ने आरोप लगाया है कि उनकी खरीदी गई जमीन पर भूमि माफियाओं ने जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया है. पीड़ित ने वर्ष 2025-26 में अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन निर्माण कार्य नहीं रुका.

 

 

गजाधर राम के अनुसार, उन्होंने खाता संख्या 21, प्लॉट संख्या 225 और 226 में कुल 6 डिसमिल जमीन खरीदी थी. उन्होंने अधिकारियों को दिए आवेदन में कहा है कि नक्शा और अंचल अमीन की जांच रिपोर्ट में जमीन के रकबे को लेकर विरोधाभास है. आरोप है कि पड़ोसी और कथित भूमि माफियाओं ने उनकी रजिस्ट्री जमीन पर अवैध कब्जा कर घर तक बना लिया है.पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कब्जा हटाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही