Search

 
 
 

Chaibasa News : मनोहरपुर में दुर्गोत्सव की धूम, सांसद व विधायक ने 5 पूजा पंडालों का किया उद्घाटन

Chaibasa News: सांसद जोबा माझी ने क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं. कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है. यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के साथ समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है.
 
पंडाल का उद्घाटन करते सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी.

Shambhu Kumar


Chakradharpur News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में शनिवार को दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ गई. शहरी क्षेत्र के पांचों प्रमुख पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही पूरा इलाका मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर हो गया. सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने पूजा पंडालों का उद्घाटन किया. उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की.

 

इसे भी पढ़ें


सांसद व विधायक ने हाजरा स्थित श्री देवी स्थान पूजा समिति, संत नरसिंह आश्रम दुर्गा पूजा समिति, लाइन पार स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रेलवे कॉलोनी व मनोहरपुर साइडिंग दुर्गा पूजा समिति के पंडालों का उद्घाटन किया. पंडालों में विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ दुर्गोत्सव की शुरुआत हुई. पूजा समितियों के सदस्यों ने गाजे-बाजे के साथ सांसद व विधायक का स्वागत किया.


सांसद जोबा माझी ने क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं. कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है. यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के साथ समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है. उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की.


विधायक जगत माझी ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी अवसर है. पूजा के दौरान सभी लोग मिल-जुलकर उत्सव मनाएं और क्षेत्र की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखें. उन्होंने मनोहरपुर सहित पूरे क्षेत्र के लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की.


पंडालों के उद्घाटन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. पूजा समितियों की तैयारियों और धार्मिक आयोजनों के बीच मनोहरपुर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया. इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, बीडीओ शक्ति कुंज, सीओ प्रदीप कुमार, डीएसपी डेविड ए. डोडराय, इंस्पेक्टर अमित रोशन कुल्लू, थाना प्रभारी एमिएल एक्का, मुखिया पूजा कुजूर, अश्वनी बघेल, बसंत हरलालका, सूरज गुप्ता, विनोद सिंह, भरत यादव, खुशबू गुप्ता, विक्रम सिंह, निखिल साह, यशवंत कटियार, बशिष्ट यादव, बंधना उरांव समेत काफी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही