Chakradharpur News : चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे यार्ड में बुधवार सुबह हाथी के हमले में एक महिला रेलकर्मी की मौत हो गई. मृतका की पहचान 56 वर्षीय मरियम लड़का के रूप में हुई है.
इसी दौरान रेलवे यार्ड में अचानक उनका सामना एक हाथी से हो गया. इससे पहले कि वह संभल पातीं, हाथी ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें पैरों से कुचल दिया. हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
सुबह-सुबह रेलवे यार्ड में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.
जंगली हाथियों की आवाजाही के कारण ग्रामीणों और रेलकर्मियों के बीच पहले से ही चिंता बनी हुई है. रेलवे यार्ड जैसे व्यस्त क्षेत्र में हाथी के हमले में महिला रेलकर्मी की मौत ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

