Shambhu Kumar
Chakradharpur News : पश्चिमी सिंहभूम जिले दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न हो गई. चक्रधरपुर स्थित बंगाली एसोसिएशन दुर्गा मंदिर में बुधवार को सिंदूर खेला की रस्म कर मां दुर्गा को विदायी दी गई. सिंदूर खेला में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी.
इसे भी पढ़ें
विभिन्न क्षेत्रों व मोहल्लों से पहुंचीं महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार सिंदूर खेला में भाग लिया. महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं दीं और मां दुर्गा से सुख, शांति व समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा.
बंगाली एसोसिएशन दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की स्थायी प्रतिमा की पूजा-अर्चना की जाती है. यहां परंपरा के अनुसार माता का प्रतीकात्मक विसर्जन उत्सव मनाया गया. सिंदूर खेला के साथ महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर मां दुर्गा को विदाई दी. इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव प्रदीप मुखर्जी, प्रवीर दास, सुमित चौधरी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे.
इसके साथ ही चक्रधरपुर के शीतला मंदिर, शाउंदिक धर्मशाला, भारत भवन पूजा पंडाल समेत अन्य पंडालों में भी महिलाओं ने सिंदूरखेला कर मां दुर्गा को विदाई दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

