- गौ माता की हुई पूजा-अर्चना
Chakradharpur News : पश्चिमी सिंहभूम जिले की चक्रधरपुर गौशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर गौशाला परिसर में पंडित मुरारी मिश्रा के सान्निध्य में विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई.
श्रद्धालुओं ने गौ माता की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.गोपाष्टमी के अवसर पर सबसे पहले गौ माता को स्नान कराया गया. इसके बाद उन्हें आकर्षक ढंग से सजाया गया.
पूजा के दौरान पूरे गौशाला परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा.इस अवसर पर गौशाला से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने गौ संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा और संरक्षण हमारी संस्कृति व परंपरा का अभिन्न हिस्सा है.
गोपाष्टमी का पर्व हमें गौ सेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है. इस मौके पर श्याम सुंदर मोहता, संजीत विश्वकर्मा, दिलीप अग्रवाल, यश मोहता, मखन अग्रवाल, सुशील सिंघानिया, राजू केजरीवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

