Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: सोनुआ-गुदड़ी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिला सोनुआ थाना क्षेत्र के गुदड़ी-सोनुआ मुख्य मार्ग पर बांसकाटा गांव के पास मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुआ में चल रहा है.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला सोनुआ थाना क्षेत्र के गुदड़ी-सोनुआ मुख्य मार्ग पर बांसकाटा गांव के पास मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुआ में चल रहा है.


मृतक की पहचान दिगीलोटा निवासी सनातन महतो (47) के रूप में हुई है.वहीं, घायल युवक की पहचान सकोड़ा गांव निवासी मदन बोदरा (31) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सनातन महतो राम बलराम नामक बस के चालक हैं.मंगलवार को बस चलाने के बाद उन्होंने बस को खड़ा किया और बाइक से अपने घर दिगीलोटा लौट रहे थे. 

 

इसे भी पढ़ें:


इसी दौरान कुटीपी और बांसकाटा के बीच विपरीत दिशा से आ रही मदन बोदरा की बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल की ओर से एंबुलेंस भेजी गई. एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुआ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सनातन महतो को मृत घोषित कर दिया. वहीं, मदन बोदरा की हालत गंभीर बनी हुई है.


बताया गया कि मदन बोदरा सोनुआ से अपनी दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे थे. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही