Search

 
 
 

Chaibasa News: झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू नेता दामू बानरा का निधन

झारखण्ड आंदोलनकारी सह आजसू नेता दामू बानरा का मंगलवार को निधन हो गया. खुटपानी प्रखंड के गढ़ा राजा बासा गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनका इलाज सदर अस्पताल चाईबासा में चल रहा था.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें


Sukesh kumar

Chaibasa: झारखण्ड आंदोलनकारी सह आजसू नेता दामू बानरा का मंगलवार को निधन हो गया. खुटपानी प्रखंड के गढ़ा राजा बासा गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनका इलाज सदर अस्पताल चाईबासा में चल रहा था. 

Uploaded Image
उनके निधन पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि दामू बानरा का निधन झारखण्ड आंदोलन और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है. वे अपने पूरे जीवन में झारखण्ड राज्य के निर्माण, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों तथा जनहित के मुद्दों के लिए निरंतर संघर्ष किया. 

 

इसे भी पढ़ें:


बुधराम लागुरी ने कहा कि दामू बानरा एक सरल, संघर्षशील और जनप्रिय नेता थे. राजनीतिक विचारधारा अलग होने के बावजूद उन्होंने हमेशा सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा.


उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. उनके आदर्श, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण की भावना सदैव लोगों को प्रेरित करती रहेगी. उन्होंने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही