Search

 
 
 

Chaibasa News: आसनतालिया में निकाली गई करम जाउआ की शोभा यात्रा

Chaibasa News: सबसे पहले चक्रधरपुर की पोटका उलीडीह मोड़ के पास विभिन्न जगहों से पहुंचे कुड़मी समाज के लोग एकत्रित हुए. जहां से डीजे व पारंपरिक गाजे- बाजे के साथ सभी नृत्य करते हुए शोभा यात्रा में शामिल हुए. खास बात यह रही कि शोभायात्रा में शामिल कुड़मी समाज के सभी लोग पारंपरिक परिधान में नजर आए.
 
निकली करम जाउआ शोभा यात्रा

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: प्रकृति पर्व करमा को लेकर रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर में उलीडीह मोड़ से आसनतालिया तक करम जाउआ की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा में चक्रधरपुर व विभिन्न जगहों से पहुंचे बड़ी संख्या में कुड़मी समाज की महिलाएं और पुरुष शामिल हुए. शोभा यात्रा को लेकर कुड़मी युवा समिति की ओर से करम जाउआ बेड़हा मे शामिल लोगों के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

शोभा यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर जाउआ लिए हुए नजर आई. सबसे पहले चक्रधरपुर की पोटका उलीडीह मोड़ के पास विभिन्न जगहों से पहुंचे कुड़मी समाज के लोग एकत्रित हुए. जहां से डीजे व पारंपरिक गाजे- बाजे के साथ सभी नृत्य करते हुए शोभा यात्रा में शामिल हुए. खास बात यह रही कि शोभायात्रा में शामिल कुड़मी समाज के सभी लोग पारंपरिक परिधान में नजर आए. 


शोभायात्रा एनएच-75 (ई) सड़क मार्ग के पोटका उलीडीह से शुरू होते हुए पोटका चर्च, प्रेम निवास, इतवारी बाजार, एलआइसी बिल्डिंग, ओवरब्रिज, भगत सिंह चौक, चेक नाका, प्रखंड कार्यालय, मारवाड़ी स्कूल से गुजरते हुए आसनतालिया मैदान पहुंची. मौके पर कुड़मी समाज के लोगों ने बताया कि अपनी भाषा, संस्कृति, सभ्यता को जीवित रखना हम सभी का कर्तव्य है. 

 

संस्कृति व सभ्यता के बारे में आने युवा पीढ़ी भी जाने से लेकर ही प्रत्येक वर्ष इस तरह के आयोजन किए जाते हैं. चक्रधरपुर,बंदगांव, सोनुवा समेत लगभग 50 गांवों के बड़ी संख्या में कुड़मी समाज के महिला पुरुष,बच्चें शोभा यात्रा में शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही