Search

 
 
 

Chaibasa News : रोलिंग स्टोन एकेडमी में हर्षोल्लास से मना कृष्ण जन्मोत्सव

Chaibasa News :कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने झांकी सजावट, भजन-कीर्तन, नृत्य, कृष्ण कथा पर आधारित नाटक, दही-हांडी तथा मटकी सजावट जैसी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया.
 
रााधा कृष्ण के रुप में सजे बच्चे

Shambhu Kumar


Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रिटायर्ड कॉलोनी स्थित रोलिंग स्टोन एकेडमी स्कूल में गुरुवार को कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास व भक्तिभाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया. बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया.

 

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने झांकी सजावट, भजन-कीर्तन, नृत्य, कृष्ण कथा पर आधारित नाटक, दही-हांडी तथा मटकी सजावट जैसी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया. बच्चों के साथ उनकी माताओं और शिक्षिकाओं ने भी श्रीकृष्ण व राधा के भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. 

 

इस दौरान बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला.इस मौके पर विद्यालय की निदेशक सुहरिता रॉय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलता है. 

 

विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी गईं. समारोह के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्ति, उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा.इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं छात्र- छात्राएं व बच्चों के अभिभावक मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही