Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News : मनोहरपुर-रांची मार्ग पर बड़ा हादसा टला,खेत में पलटा ट्रक

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर-रांची मुख्य सड़क मार्ग पर दुमिरता गांव के समीप बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. लाइन ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया.
Advertisement
Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Chaibasa (Shambhu Kumar) :पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर-रांची मुख्य सड़क मार्ग पर दुमिरता गांव के समीप बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. लाइन ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया. घटना के समय ट्रक में सवार चालक और खलासी सुरक्षित बच गए. हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रक के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक मनोहरपुर से रांची की ओर जा रहा था. दुमिरता गांव के पास अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक खेत में पलट गया. तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक व खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला. दोनों को मामूली चोटें आईं, इसलिए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.

Uploaded Image

घटना की सूचना मिलते ही आनंदपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने ट्रक को हटाने तथा यातायात को सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दुर्घटना के वास्तविक कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने वाहन चालकों से बरसात के मौसम में सावधानी बरतने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन चलाते समय सतर्क रहने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही