Search

 
 
 

Chaibasa News:  मोबाइल दुकान में चोरी, 15 आईफोन समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की शहर के मेन रोड स्थित रेशमी इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान में बीती रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है.
 

Chaibasa (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की शहर के मेन रोड स्थित रेशमी इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान में बीती रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है.चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 15 आईफोन समेत विभिन्न कंपनियों के कई मोबाइल फोन, एक लैपटॉप तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए.

 

 

चोरी गए सामान की वास्तविक संख्या और कीमत का आकलन किया जा रहा है.आशंका जताई जा रही है कि चोरी में लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ किया गया है.दुकान संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 

 

Uploaded Image

साथ ही दुकान से चोरी गए सामान की विस्तृत सूची तैयार की जा रही है, ताकि नुकसान का सही आकलन किया जा सके.इस घटना के बाद शहर के व्यवसायियों में चिंता का माहौल है.पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही