Search

 
 
 

Chaibasa News : तांतनगर सरना मैदान के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी क्षेत्र के कोकचो निवासी 39 वर्षीय सचिन कुमार निषाद की सड़क हादसे में मौत हो गई.यह घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Chaibasa (Shambhu Kumar):पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी क्षेत्र के कोकचो निवासी 39 वर्षीय सचिन कुमार निषाद की सड़क हादसे में मौत हो गई.यह घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है. बताया जाता है कि सचिन कुमार निषाद झींकपानी से बाइक पर सवार होकर अपने घर कोकचो लौट रहे थे.

 

 

इसी दौरान सरना मैदान के पास सामने से आ रहे एक वाहन की तेज रोशनी उनकी आंखों पर पड़ गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े.हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए.आसपास मौजूद लोगों ने उनकी मदद करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई. 

 

घटना की सूचना मिलने पर तांतनगर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया.इधर मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही