Search

 
 
 

हिंसक प्रदर्शन में 118 पुलिसकर्मी, 60 प्रदर्शनकारी घायल,अभिजीत दिपके ने कहा, आज भी संसद  मार्च जारी रहेगा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद  मार्च आज मंगलवार को भी जारी रहेगा. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके द्वारा सोमवार देर रात यह घोषणा किये जाने की खबर है. CJP के अनुसार  जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा..
 
अभिजीत दिपके

New Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद  मार्च आज मंगलवार को भी जारी रहेगा. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके द्वारा सोमवार देर रात यह घोषणा किये जाने की खबर है.  CJP के अनुसार  जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा..

 

बता दें कि कल सोमवार को संसद चलो मार्च के दौरान भारी हिंसा हुई थी,. दिल्ली पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों के हिंसक प्रदर्शन के कारण  पुलिस के कई आला अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए है.

 

हिंसक  झड़प में लगभग 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हो गये हैं. पुलिस  ने बताया कि अराजक तत्वों द्वारा पथराव किया गया. उन्होंने 15- 20 सरकारी वाहनों और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया. पुलिस ने लगभग 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.

 

उपद्रवियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने पुलिस पर हमले किये, तोड़फोड़ की. उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किये जाने की प्रकिया जारी है.  साथ ही दिल्ली पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों से शांति बनाये रखने, संयम बरतने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की है.


 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही