Search

 
 
 

Chaibasa News: इलिगारा फाटक के पास मिला व्यक्ति का शव, इलाके में दहशत

Chaibasa News: हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के इलिगारा फाटक के समीप एक व्यक्ति का शव मिला है. स्थानीय ग्रामीणों ने इलिगारा फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा. इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना हाटगम्हरिया थाना प्रभारी उत्तम तिवारी को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया.
 
शव

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के इलिगारा फाटक के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.


इसे भी पढ़ें:


बताया जाता है कि स्थानीय ग्रामीणों ने इलिगारा फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा. इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना हाटगम्हरिया थाना प्रभारी उत्तम तिवारी को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है. 


पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव को सदर अस्पताल, चाईबासा के शीतगृह में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. इस दौरान यदि मृतक की पहचान नहीं हो पाती है या उसके परिजन सामने नहीं आते हैं, तो निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा.


पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल हाटगम्हरिया थाना को सूचित करें. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही