Nitish Kumar
Chaibasa News: जल, जंगल और जमीन आंदोलन के प्रणेता शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि 14 अक्टूबर (बुधवार) को गोईलकेरा हाट मैदान में मनाई जाएगी. जहां मंत्री, विधायक और सैकड़ों समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के कारण इस वर्ष पुण्यतिथि कार्यक्रम सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया है.
इसे भी पढ़ें:
इस बार सभा नहीं होगी, बल्कि पारंपरिक पूजा-अर्चना और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को सांसद जोबा माझी गोईलकेरा पहुंचीं. उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा, जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, हरीश बोदरा समेत अन्य कार्यकर्ताओं से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अनुशासन के साथ शामिल होने की अपील की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

