Search

 
 
 

Chaibasa News: चाईबासा सदर अस्पताल में सरेंडर 10 नक्सलियों की हुई मेडिकल जांच

रांची में मंगलवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले 16 नक्सलियों में से 10 की आज देर शाम चाईबासा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई. शेष चार नक्सलियों की स्वास्थ्य जांच चक्रधरपुर में की गई. सभी 16 नक्सलियों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर चाईबासा मंडल कारा भेज दिया गया.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa: रांची में मंगलवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले 16 नक्सलियों में से 10 की आज देर शाम चाईबासा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई. शेष चार नक्सलियों की स्वास्थ्य जांच चक्रधरपुर में की गई. सभी 16 नक्सलियों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर चाईबासा मंडल कारा भेज दिया गया.


आत्मसमर्पण करने वाले 16 नक्सलियों में 14 पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं, जबकि दो नक्सली लातेहार जिले के रहने वाले हैं. इनमें 11 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं.

 

इसे भी पढ़ें:


चाईबासा सदर अस्पताल में जिन 10 नक्सलियों की मेडिकल जांच हुई, उनमें संतोष, गुना हांसदा, अश्विन हांसदा, गंगा मुंडा, सुमित्रा परती, मंगल मरांडी, मुन्नी सुनिया, रेगा लोहार, सनिचरा कुमार और कुमारी डांगी शामिल हैं। सभी की स्वास्थ्य जांच पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में की गई.


मेडिकल जांच के दौरान अस्पताल परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राहुल देव बड़ाइक तथा चक्रधरपुर के एसडीपीओ डॉ. सैय्यद मुस्तफा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. जांच पूरी होने के बाद सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंडल कारा भेज दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही