Search

 
 
 

Chaibasa News: आगरा में स्टेशन मास्टर से दुर्व्यवहार, चक्रधरपुर रेल मंडल के मास्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

उत्तर प्रदेश के आगरा रेलवे स्टेशन पर 12 जुलाई को स्टेशन मास्टर के साथ आरपीएफ जवानों द्वारा कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में मंगलवार को ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आह्वान पर चक्रधरपुर रेल मंडल के स्टेशन मास्टरों ने काली पट्टी (काला बिल्ला) लगाकर ड्यूटी की.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur: उत्तर प्रदेश के आगरा रेलवे स्टेशन पर 12 जुलाई को स्टेशन मास्टर के साथ आरपीएफ जवानों द्वारा कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में मंगलवार को ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आह्वान पर चक्रधरपुर रेल मंडल के स्टेशन मास्टरों ने काली पट्टी (काला बिल्ला) लगाकर ड्यूटी की.

Uploaded Image
एसोसिएशन ने घटना की निंदा करते हुए इसमें शामिल आरपीएफ जवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा उनकी बर्खास्तगी की मांग की. इसी क्रम में एसोसिएशन के लगभग 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) मनीष कुमार पाठक से भी मिलकर घटना की जानकारी दी और दोषी आरपीएफ जवानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की.

 

इसे भी पढ़ें:


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर के साथ हिंसक व्यवहार न केवल रेलवे कर्मचारियों की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि इससे कार्यस्थल की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठते हैं. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होने तक एसोसिएशन इस मुद्दे को उठाता रहेगा. ज्ञापन सौंपने वालों में आद्रा के स्टेशन मास्टर अभिषेक कुमार, के.के. सिंह, एसएससीकेपी के पी. श्रीनिवास, बी.एन. जमुदा, जे. सोय, राजेश कुमार, अभय चौधरी, दिलीप सरकार और पल्लव कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही