Search

 
 
 

Chaibasa News: कोमडेला में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का विधायक जगत माझी ने किया निरीक्षण

Chaibasa News: विधायक ने कॉलेज परिसर का भ्रमण कर भवन निर्माण के साथ खेल मैदान, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली. उन्होंने निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों को भवन निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.
 
निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का निरीक्षण
  • बंदगांव-गुदड़ी के विद्यार्थियों को मिलेगा उच्च शिक्षा का अवसर, 2027 के अंत तक भवन तैयार करने का लक्ष्य

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत सिंदुरिबेड़ा पंचायत के कोमडेला गांव में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का रविवार को विधायक जगत माझी ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कॉलेज भवन के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली.


इसे भी पढ़ें:


विधायक ने कॉलेज परिसर का भ्रमण कर भवन निर्माण के साथ खेल मैदान, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली. उन्होंने निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों को भवन निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.


विधायक जगत माझी ने कहा कि बंदगांव और गुदड़ी प्रखंड क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है. स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए कोमडेला में डिग्री कॉलेज निर्माण की स्वीकृति दिलाई गई है. कॉलेज शुरू होने के बाद आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र में ही स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.


उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का विकास क्षेत्र के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. कॉलेज के निर्माण से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है. इससे उच्च शिक्षा का दायरा बढ़ेगा और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी.


निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि कार्य निर्धारित योजना के अनुसार जारी है और वर्ष 2027 के अंत तक कॉलेज भवन तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. विधायक ने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया. मौके पर स्थानीय ग्रामीण और निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही