Search

 
 
 

Chaibasa News: उंडुदा के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय का विधायक जगत माझी ने किया दौरा

पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी अपने आनंदपुर दौरे के क्रम में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, उंडुदा पहुंचे. दौरे के दौरान विधायक ने विद्यालय के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की.
 
  • - सादगी का परिचय देते हुए विधायक ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन

Goilkera (Nitish Thakur): पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी अपने आनंदपुर दौरे के क्रम में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, उंडुदा पहुंचे. दौरे के दौरान विधायक ने विद्यालय के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की. विद्यालय परिसर में एक विशेष 'अतिथि- भोज' का आयोजन किया गया. 


विधायक जगत माझी ने सादगी दिखाते हुए बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर भोजन किया. साथ ही मई माह में जन्म लेने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं का सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया. विधायक ने बच्चों को केक खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. 


अतिथि-भोज के उपरांत विधायक जगत माझी ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर के स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विश्व विजय रंजन, बालमुकुंद नायक आदि शिक्षकों से मिलकर शिक्षकों की कमी, कमरों के अभाव और सुरक्षा व्यवस्था जैसे गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की.


शिक्षकों ने विद्यालय की आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया. छात्रों की सहूलियत और बेहतर शिक्षा माहौल को ध्यान में रखते हुए विधायक जगत माझी ने मौके पर ही विद्यालय के कायाकल्प के लिए त्वरित घोषणाएं की. उन्होंने विद्यालय को जल्द से जल्द छात्रों के बैठने के लिए 50 सेट बेंच-डेस्क, पठन-पाठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए 6 कमरों का नया विद्यालय भवन, विद्यालय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चाहरदीवारी का निर्माण कराने की घोषणा की. 


मौके पर संजीव गंताइत, राजू सिंह, अंगद गंताइत, अजय शर्मा, श्याम चरण किस्कू, मुक्त तिर्की, मनीषा आईंद, रेखा जनक, मोनिका महतो सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही