Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर की ईटिहासा व रानी रसल मंजारी के सरकारी स्कूल में भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम

पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट परख के तहत बुधवार को चक्रधरपुर प्रखण्ड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ईटिहासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रानी रसल मंजारी में अतिथि भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट परख के तहत बुधवार को चक्रधरपुर प्रखण्ड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ईटिहासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रानी रसल मंजारी में अतिथि भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 


प्रोजेक्ट परख के अंतर्गत प्रत्येक माह की 20 तारीख को जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस कार्यक्रम के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में पंजीकृत विद्यार्थियों में से जिन छात्रों का जन्मदिवस जिस माह में पड़ता हुआ है, उनका उस माह में सामूहिक रूप से जन्मोत्सव मनाया जाता है. विशेष अतिथि भोज का आयोजन किया जाता है. 


इसी के तहत हुए कार्यक्रम में पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, अंचल अधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा शामिल हुए. इस दौरान उक्त विद्यालयों में मई माह में जन्मे विद्यार्थियों के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया. साथ ही विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई. 


कार्यक्रम के दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ईटिहासा के विद्यार्थियों द्वारा वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मक कला का परिचय देते हुए बांस से निर्मित वाटर हैंड वॉश यूनिट तैयार किया गया, जिसका उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अवलोकन एवं सराहना की गई. वहीं रानी रसल मंजारी में आयोजित समर कैंप के विद्यार्थियों ने पेपर क्राफ्ट के माध्यम से फूलों का गुलदस्ता एवं अन्य आकर्षक कलाकृतियाँ तैयार कर अतिथियों को भेंट स्वरूप प्रदान किया.


इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया. साथ ही प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को मिड-डे-मिल में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा बच्चों की रचनात्मक एवं नवाचारी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही