Search

 
 
 

Chaibasa News: सोनुवा में बिजली खंभा बदलने के दौरान हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर मजदूर की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुवा थाना क्षेत्र की सोनुवा स्थित गोलमुंडा कुनुसाई के पास ट्रैक्टर की ट्राली से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि सोनुवा क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा पुराने खंभा व बिजली तार बदलने का काम किया जा रहा है.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुवा थाना क्षेत्र की सोनुवा स्थित गोलमुंडा कुनुसाई के पास ट्रैक्टर की ट्राली से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि सोनुवा क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा पुराने खंभा व बिजली तार बदलने का काम किया जा रहा है.

 

इसी के तहत कुछ मजदूर बुधवार को गोलमुंडा कुनुसाई के पास ट्रैक्टर के ट्रॉली पर चढ़कर कार्य कर रहे थे. इस बीच अचानक एक मजदूर का ट्रॉली से पैर फिसल जाने के कारण वह सड़क पर जाकर गिरा. इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें पहुंची.

 

घटना के बाद अन्य मजदूरों ने उसे इलाज के लिए पहले चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज कर उसे बेहतर इलाज के लिए चाईबासा रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही