Search

 
 
 

Saraikela News : आदित्यपुर में अवैध स्क्रैप कारोबार पर सख्ती, 3 टालों से भारी मात्रा में स्क्रैप जब्त

सरायकेला SDO अभिनव प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग जगहों पर चल रहे तीन स्क्रैप टालों में छापेमारी की. इस कार्रवाई में टालों से भारी मात्रा में स्क्रैप, कंपनियों के मटेरियल, कटे हुए वाहनों के पार्ट्स, गैस सिलेंडर व नंबर प्लेट बरामद किए गए.
 
स्क्रैप टाल पर छापेमारी करने पहुंची टीम.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने आदित्पुर क्षेत्र में अवैध स्क्रैप कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सरायकेला SDO अभिनव प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग जगहों पर चल रहे तीन स्क्रैप टालों में छापेमारी की. इस कार्रवाई में टालों से भारी मात्रा में स्क्रैप, कंपनियों के मटेरियल, कटे हुए वाहनों के पार्ट्स, गैस सिलेंडर व नंबर प्लेट बरामद किए गए.

 

प्रशासन की टीम ने सबसे पहले आरआईटी मोड़ के पास स्थित एक स्क्रैप टाल में दबिश दी. जांच के दौरान वहां बड़ी मात्रा में स्क्रैप, विभिन्न कंपनियों का सामान, चार पहिया वाहनों की कटिंग के अवशेष, वाहन के डाला और कई नंबर प्लेट मिले. गैस कटर मशीन भी बरामद हुई, जिससे वाहनों को काटने का काम किया जा रहा था.

 

 

इसके बाद टीम ने शेरे पंजाब चौक के समीप स्थित स्क्रैप टाल में छापेमारी की. यहां से भी भारी मात्रा में स्क्रैप, वाहनों के टायर, गैस सिलेंडर व अन्य सामान बरामद किये गये. तीसरी कार्रवाई आदित्यपुर थाना के ठीक पीछे चल रहे स्क्रैप टाल में की गई. यहां भी भारी मात्रा में स्क्रैप मिले. SDO ने तीनों स्क्रैप टाल संचालकों से लाइसेंस व स्क्रैप से जुड़े सभी कागजात प्रस्तुत करने को कहा है. साथ ही संबंधित जमीन मालिकों को भी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही