Search

 
 
 

Saraikela News : 18 महीने से फरार अपराधी सबीर अली गिरफ्तार, महिला पर किया था जानलेवा हमला

चांडिल अनुमंडल के कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करीब 18 महीने से फरार चल रहे अपराधी सबीर अली उर्फ सोनू उर्फ सन्नु बच्चा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी कपाली थाना क्षेत्र के ताजनगर स्थित मूसल दुकान के पास का रहने वाला बताया जा रहा है.
 

Saraikela :  चांडिल अनुमंडल के कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करीब 18 महीने से फरार चल रहे अपराधी सबीर अली उर्फ सोनू उर्फ सन्नु बच्चा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी कपाली थाना क्षेत्र के ताजनगर स्थित मूसल दुकान के पास का रहने वाला बताया जा रहा है.

 

पुलिस के अनुसार, सबीर अली के खिलाफ थाना कांड संख्या 262/24 दर्ज किया गया था. इस मामले में नाजिश जिया ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि सबीर अली ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर चाकू से हमला किया था.

 

हमले में नाजिश जिया गंभीर रूप से घायल हुई थी. घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. इस बीच कपाली ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. 

 

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सबीर अली का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ जमशेदपुर और सरायकेला के विभिन्न थानों में पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस आरोपी के अन्य मामलों की भी जांच कर रही है. इस कार्रवाई में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही