Search

 
 
 

Education News : CBSE वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत, 12वीं की आंसर सीट की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन प्रभावित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज एक सूचना जारी करते हुए बताया कि कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिलहाल तकनीकी समस्याओं का सामना कर रही है.
 

Lagatar desk : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज एक सूचना जारी करते हुए बताया कि कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिलहाल तकनीकी समस्याओं का सामना कर रही है.

 

CBSE द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, विशेषज्ञों की टीम समस्या के समाधान में जुटी हुई है और आवेदन पोर्टल को आज दोपहर 2 बजे तक पुनः चालू किए जाने की संभावना है. बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से धैर्य व सहयोग बनाए रखने की अपील की है.

 

बोर्ड ने स्पष्ट किया कि जिन छात्रों को पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या शिकायत निवारण के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी चाहिए, उन्हें आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही प्राथमिकता दी जाएगी.

 

इसके अलावा, जो छात्र केवल रिकॉर्ड या संग्रहण (Archival Purpose) के लिए स्कैन कॉपी प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.CBSE परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने आश्वासन दिया है कि सभी विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर आवश्यक अवसर उपलब्ध कराया जाएगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही