Search

 
 
 

Ranchi News ; 2 माह से लापता नाबालिग लड़का उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सकुशल बरामद

जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से बीते 6 मार्च से लापता नाबालिग लड़के को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. पंकज रविदास को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्बा पुलिस चौकी से बरामद किया गया है.
 

Ranchi :  जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से बीते 6 मार्च से लापता नाबालिग लड़के को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. पंकज रविदास को करीब दो महीने के बाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्बा पुलिस चौकी से बरामद किया गया है.

 

जानकारी के अनुसार पंकज रविदास करीब दो महीने लापता था. परिजनों ने जगन्नाथपुर थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची पुलिस लगातार बच्चे की तलाश में जुटी थी.

 

रांची एसएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी और तकनीकी जांच की जा रही थी. जांच के दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि नाबालिग लड़का गाजियाबाद इलाके में है. सूचना के आधार पर रांची पुलिस ने उत्तर प्रदेश की पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई कर बच्चे को बरामद कर लिया गया.

 

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चा किन परिस्थितियों में गाजियाबाद पहुंचा और उसके पीछे किसी गिरोह या अन्य लोगों की भूमिका तो नहीं है. फिलहाल बच्चे को सुरक्षित रांची लाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही