Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत का विवादित नक्शा शेयर कर घिरे पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, सियासत गरमाई

Ranchi :   झामुमो नेता और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के सोशल मीडिया पोस्ट से राजनीतिक माहौल गरमा गया है. प्रधानमंत्री के विदेश दौरे और प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने के मुद्दे पर कटाक्ष करते हुए किए गए पोस्ट में भारत का ऐसा नक्शा इस्तेमाल किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को विवादित क्षेत्र के रूप में दर्शाया गया है. 

 

इस पोस्ट के साथ लिखा है कि हम प्रेस कांफ्रेंस नहीं करते. यही हमारी परंपरा रही है. कोई शक? कोई परेशानी? मंगलवार देर रात एडिटर्स गिल्ड को टैग कर किए गए इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं.

 

कई लोगों ने इसे भारत की अखंडता और संप्रभुता से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए आपत्ति जताई है. बढ़ते विवाद और आलोचना के बाद मिथिलेश ठाकुर ने संबंधित पोस्ट हटा दिया है.

 

Uploaded Image


नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इसको लेकर पूर्व मंत्री पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भारत का अधूरा नक्शा साझा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्र की एकता के खिलाफ है. आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ और तुष्टिकरण की राजनीति में झामुमो अब देश की संप्रभुता जैसे संवेदनशील विषयों पर भी समझौता कर रही है.

 

उन्होंने यह भी कहा कि नल-जल योजना, बालू और जमीन से जुड़े विवादों में पहले से घिरे मिथिलेश ठाकुर द्वारा कश्मीर को भारत से अलग दिखाना करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम है. बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने और संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.

 

 

वहीं सुनील तिवारी ने भी इस पोस्ट को शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए कहा कि भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ करने वालों को यह याद रखना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का मुकुट हैं, कोई “डिस्प्यूटेड जोन” नहीं.

 

आगे लिखा कि सोशल मीडिया पर इस तरह का नक्शा डालकर देश की संप्रभुता को चुनौती देने की कोशिश बेहद शर्मनाक और निंदनीय है. यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि भारत की अखंडता के खिलाफ मानसिकता को दर्शाता है. 

आगे लिखा कि किसी भी व्यक्ति को भारत में रहकर उसी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है. सुनील तिवारी ने इस तरह के देशविरोधी पोस्ट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई भी भारत की सीमाओं और सम्मान के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही