Search

 
 
 

Ranchi News :  कुछ ही घंटों में दिव्यांग का बना राशन कार्ड , डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सौंपा

दिव्यांग रोबिन मालकार अपनी पत्नी के साथ राशन कार्ड बनवाने के उद्देश्य से समाहरणालय पहुंचे. शारीरिक रूप से असहज होने के बावजूद उन्होंने उम्मीद के साथ जिला आपूर्ति कार्यालय का रुख किया, जहां मौजूद कर्मियों ने संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार का परिचय देते हुए उनकी सहायता की.
 

Ranchi :   दिव्यांग रोबिन मालकार अपनी पत्नी के साथ राशन कार्ड बनवाने के उद्देश्य से समाहरणालय पहुंचे. शारीरिक रूप से असहज होने के बावजूद उन्होंने उम्मीद के साथ जिला आपूर्ति कार्यालय का रुख किया, जहां मौजूद कर्मियों ने संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार का परिचय देते हुए उनकी सहायता की. 

 

कार्यालय कर्मियों ने मामले की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी मोनी कुमारी को दी. इसके बाद आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर बिना विलंब के राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई. प्रशासनिक तत्परता के कारण कुछ ही देर में रोबिन मालकार का राशन कार्ड तैयार कर दिया गया.

 

इसी दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की नजर सीढ़ियों से उतरते हुए रोबिन मालकार पर पड़ी. उन्होंने स्वयं रुककर उनकी समस्याओं और पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली. साथ ही कार्यालय कर्मियों की संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की. इसके बाद डीसी ने रोबिन मालकार को उनका राशन कार्ड सौंपाय 

 

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि दिव्यांग, वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता को प्राथमिकता दें, ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके.

 

इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय सहित जिला आपूर्ति कार्यालय के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही